(बड़ी खबर) हल्द्वानी: देर रात को एसएसपी ने किए कई थानाध्यक्षों के तबादले, तत्काल प्रभाव से लागू…
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बुधवार आधी रात को निरीक्षक, उप निरीक्षक और अपर उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए। रात 12 बजे जारी स्थानांतरण आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश के तहत कई थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी बदले गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार:
- निरीक्षक ललिता पांडे को पुलिस लाइन से प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बनाया गया।
- निरीक्षक विपिन पांडे को प्रभारी सम्मन सेल एवं सीसीटीएनएस की जिम्मेदारी दी गई।
- दीपक सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष काठगोदाम को वरिष्ठ उप निरीक्षक के रूप में लालकुआं भेजा गया।
- पंकज जोशी को थानाध्यक्ष काठगोदाम नियुक्त किया गया।
- विजय मेहता, थानाध्यक्ष मुखानी को कालाढूंगी भेजा गया।
- दिनेश जोशी, प्रभारी मंगल पड़ाव को थानाध्यक्ष मुखानी बनाया गया।
- गौरव जोशी को चौकी मंगल पड़ाव का प्रभारी बनाया गया।
- जगदीप नेगी को प्रभारी टीपीनगर से हटाकर थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर नियुक्त किया गया।
- मनोज कुमार, चौकी खेड़ा से टीपीनगर भेजे गए।
- रजत सिंह कसाना को चौकी खेड़ा का प्रभारी बनाया गया है।
- महेन्द्रराज सिंह को चौकी कुंवरपुर, देवेंद्र सिंह राणा को थाना तल्लीताल, नवीन सौराड़ी को थाना बेतालघाट, उदय राणा को तल्लीताल और विजय कुमार को चौकी कैंची में तैनाती दी गई है।
यह तबादला सूची विभागीय कार्य क्षमता को बेहतर बनाने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप