(बड़ी खबर) हल्द्वानी: रेस्टोरेंट संचालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, 6 माह की गर्भवती होने पर खुलासा
हल्द्वानी। शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ मुखानी थाना क्षेत्र में एक ढाबा संचालक पर 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है। यह घटना तब प्रकाश में आई जब नाबालिग छह माह की गर्भवती पाई गई।
पीड़िता की माँ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ढाबा संचालक राहुल कुमार (25 वर्ष, निवासी शीतलाखेत, अल्मोड़ा) उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और कई महीनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बीते दिन जब नाबालिग ने पेट दर्द की शिकायत की, तो उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जाँच में पाया कि वह छह माह की गर्भवती है। इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद माँ ने पुलिस में शिकायत दर्ज की।
मुखानी थाने के एसओ दिनेश जोशी ने बताया कि आरोपी राहुल कुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश