(बड़ी खबर) हल्द्वानी में अवैध संबंधों के चलते पत्थरों से कुचलकर युवक की हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में 31 मई की रात हुई युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्या की वजह प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध निकले। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान तरुण सिंह रावत के रूप में हुई है।
एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि मृतक तरुण सिंह रावत का आरोपी महिला गीता साहू से प्रेम संबंध था। गीता ने तरुण को झांसे में लिया था कि वह अपने पति अनिल साहू से तलाक लेकर उससे शादी कर लेगी। इसी भरोसे में तरुण ने गीता पर काफी पैसा खर्च किया, लेकिन जब उसे लगा कि पति-पत्नी दोनों मिलकर उसे धोखा दे रहे हैं तो उसने पैसों की वापसी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।
इसके बाद दंपती ने तरुण को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 31 मई की रात गीता साहू ने अपने बच्चों को नानी के घर भेज दिया और तरुण को रुपयों का झांसा देकर घर बुलाया। रात को गीता ने तरुण से कहा कि रात ज्यादा हो गई है, यहीं सो जाओ, सुबह पैसे दे दूंगी। जब तरुण घर पर ही सो गया तो उसके बाद गीता के पति अनिल साहू ने बाहर से भारी पत्थर लाकर सो रहे तरुण के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें हल्द्वानी आंवला गेट चौकी से पहले इन्द्रानगर के पास गोला जंगल के अंदर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में पूरा घटनाक्रम और हत्या की साजिश सामने आ चुकी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद