बड़ी खबर: गौला नदी में फिर बढ़ा खनन सत्र, अब इस तारीख तक चलेगा खनन कार्य,…सरकार ने जारी किए नए आदेश
हल्द्वानी। राज्य सरकार को सबसे अधिक राजस्व देने वाली गौला नदी में खनन सत्र एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। शासन ने निर्धारित खनन लक्ष्य को पूरा करने के लिए गौला नदी में खनन कार्य की अवधि अब 19 जून 2026 तक बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं।
शासन द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए गौला नदी में कुल 51,15,946.59 घनमीटर खनन लक्ष्य निर्धारित किया गया था। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 27 मई 2026 तक कुल 48,51,033.8 घनमीटर उपखनिज की निकासी की जा चुकी है, जबकि अभी 2,64,912.79 घनमीटर लक्ष्य शेष है।
बताया जा रहा है कि इस बार हक-हकूक को लेकर ग्रामवासियों को भी परमिट जारी किए गए हैं। ग्रामीणों द्वारा की जाने वाली उपखनिज निकासी को भी निर्धारित खनन लक्ष्य में शामिल किया जाएगा।
वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशों के तहत गौला नदी का खनन सत्र 19 जून तक बढ़ा दिया गया है। विभाग का प्रयास है कि तय समय सीमा के भीतर शेष लक्ष्य भी पूरा कर लिया जाए।
गौरतलब है कि गौला नदी का खनन प्रदेश सरकार के लिए राजस्व का बड़ा स्रोत माना जाता है और हर वर्ष यहां से करोड़ों रुपये की आय होती है। खनन सत्र बढ़ने से जुड़े कारोबारियों, वाहन स्वामियों और मजदूरों को भी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!