(बड़ी खबर) हल्द्वानी: शारदा मार्केट में अवैध निर्माण पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, छह दर्जन से ज्यादा दुकानें ध्वस्त
हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित शारदा मार्केट में मंगलवार को विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह दर्जन से अधिक दुकानों को ध्वस्त कर दिया। ये सभी दुकानें एक होटल के पुराने कमरों को तोड़कर बिना स्वीकृति और अनुमति के बनाई जा रही थीं।
इस बड़ी कार्रवाई के दौरान एडीएम शैलेन्द्र नेगी, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, प्राधिकरण के अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
दअरसल, स्थानीय पार्षद रवि जोशी की ओर से विकास प्राधिकरण में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच में पाया गया कि निर्माण कार्य नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा था। पहले संबंधित लोगों को चालान जारी कर चेतावनी दी गई थी, लेकिन निर्माण कार्य नहीं रुका। इसके बाद आज प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सख्त कार्रवाई की।
ध्वस्तीकरण के दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध भी जताया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लेकिन पुलिस की सख्त निगरानी में कार्रवाई बिना किसी रुकावट के पूरी की गई।
विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध निर्माण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!