(बड़ी खबर)हल्द्वानी: देवखड़ी नाले के किनारे बसे लोगों को मिली राहत, 14 नोटिस हुए निरस्त, बाकी मामलों की जांच जारी…
हल्द्वानी। देवखड़ी नाले की जमीन पर अतिक्रमण के आरोपों के बीच प्रशासन द्वारा आवास विकास कॉलोनी के कई लोगों को जारी किए गए नोटिसों के विरोध में आज तहसील कार्यालय में सुनवाई की गई। इस दौरान प्रभावित लोगों ने अपने वैध आवंटन से संबंधित दस्तावेज प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए, जिसके आधार पर 14 नोटिसों को निरस्त कर दिया गया है।
सुनवाई के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि कई मकान आवास विकास परिषद द्वारा विधिवत आवंटित भूमि पर बने हैं, जो नाले की भूमि में नहीं आते। प्रशासन ने बाकी मामलों में दस्तावेजों के सत्यापन और जमीन की चौहदी मिलान की प्रक्रिया अभी जारी रखने की बात कही है।
इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, एसडीएम राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, तहसीलदार कुलदीप पांडेय, मेयर गजराज बिष्ट और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट समेत बड़ी संख्या में प्रभावित लोग मौजूद रहे।
मेयर गजराज बिष्ट ने कहा कि प्रशासन को सभी मामलों की निष्पक्षता से जांच करनी चाहिए और जब तक दस्तावेजों की पुष्टि न हो जाए, तब तक किसी के खिलाफ कार्रवाई न हो। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर निगम जनता के साथ है और किसी को डरने की जरूरत नहीं है।
प्रशासन ने आश्वस्त किया कि जिनके पास वैध अलॉटमेंट के दस्तावेज हैं, उन्हें राहत दी जाएगी और सुनवाई पूरी होने के बाद उचित निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल जिन 14 लोगों के दस्तावेज सही पाए गए हैं, उनके खिलाफ जारी किए गए नोटिस को रद्द कर दिया गया है, और अन्य की आपत्तियों पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।


उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज
खौड़ बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आयोजन
आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा हादसाः बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 गंभीर घायल
उत्तराखंड: यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी,…धामी संग शिव मंदिर में की पूजा, इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण