बड़ी खबर! हल्द्वानी में रेस्टोरेंट्स और गेस्ट हाउस पर प्रशासन की छापेमारी, बिना अनुमति चल रहा रॉयल रेस्टोरेंट सील

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गौलापार बाईपास रोड स्थित रेस्टोरेंट्स और गेस्ट हाउसों पर शनिवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। प्रशासन, खाद्य सुरक्षा विभाग, पूर्ति विभाग, आबकारी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण करते हुए कई अनियमितताओं का खुलासा किया। यह कार्रवाई रेस्टोरेंट्स में संदिग्ध गतिविधियों और महिलाओं से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए की गई।

निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट्स में साफ-सफाई की व्यवस्था, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, लाइसेंस, बिल बुक, आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और गेस्ट हाउस में दर्ज आगंतुकों के रिकॉर्ड की गहन जांच की गई।

इस कार्रवाई के दौरान “रॉयल रेस्टोरेंट” नामक प्रतिष्ठान में बिना अनुमति और पंजीकरण के गेस्ट हाउस संचालित होते पाया गया। हैरानी की बात यह रही कि गेस्ट हाउस में न तो कोई आगंतुक रजिस्टर मिला और न ही बिलिंग की कोई व्यवस्था। नियमों का खुला उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासन ने मौके पर ही गेस्ट हाउस को सील कर दिया। साथ ही रेस्टोरेंट संचालक को नोटिस जारी किया गया है जिसमें सभी वैधानिक दस्तावेज, पंजीकरण, कर भुगतान, बिल बुक और आगंतुकों का रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बीज मंत्र के जप से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी

इसके अतिरिक्त दो अन्य रेस्टोरेंट्स से खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। कुछ प्रतिष्ठानों में लाइसेंस, बिल बुक और ग्राहकों की पहचान से संबंधित रिकॉर्ड न पाए जाने पर पुलिस विभाग ने चालान की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, महिलाओं से जुड़ी शिकायतों को ध्यान में रखते हुए पुलिस को सतर्क निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज

इस संयुक्त निरीक्षण टीम में नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, उप जिलाधिकारी राहुल शाह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, नायब तहसीलदार और पुलिस विभाग की टीम शामिल रही।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….

प्रशासन ने साफ किया है कि ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे ताकि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।