बड़ी खबर(हल्द्वानी): यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ती 2000 की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
हल्द्वानी में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की योजना में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने वार्ड नंबर-4 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की प्रभारी कमलेश को सोमवार को 2,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी कार्यकर्ती एक लाभार्थी से “नंदा गौरा योजना” के फॉर्म पर दस्तखत करने के बदले पैसे मांग रही थी।
शिकायत सतर्कता विभाग के टोल फ्री नंबर 1064 पर की गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसकी बहन ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सितारगंज से इंटरमीडिएट पास कर “नंदा गौरा योजना” के तहत मिलने वाली 40 हजार रुपये की सहायता राशि के लिए आवेदन किया था। आरोप था कि स्कूल की प्रिंसिपल और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती दोनों 10-10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रही थीं।
जांच में सामने आया कि लाभार्थी के खाते में 28 मार्च 2025 को ही योजना की राशि ट्रांसफर हो चुकी थी। इसके बावजूद कार्यकर्ती कमलेश लगातार 2,000 रुपये रिश्वत देने का दबाव बना रही थी और धमकी दे रही थी कि अगर पैसे नहीं दिए तो भविष्य में किसी भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा, और अब तक मिली राशि भी रद्द करवा दी जाएगी।
पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में गठित ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को लाभार्थी के घर के बाहर रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। कमलेश के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नकद इनाम देने की घोषणा की है और जनता से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार की शिकायतें टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर की जा सकती हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!