हल्द्वानी के टांडा जंगल में खूनी वारदात; वन विभाग के संविदा कर्मचारी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के टांडा जंगल इलाके में देर रात सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। वन विभाग में संविदा पर तैनात 50 वर्षीय प्लांटेशन वॉचर मेवा लाल की उसके ही साथी ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार मृतक मेवा लाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कौशांबी का निवासी था और टांडा रेंज में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले मेवा लाल और उसके साथी तिवारी सिंह के बीच शराब के नशे में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर मेवा लाल की हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही हल्द्वानी कोतवाली और टीपी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी की तलाश में कई पुलिस टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद वन विभाग और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज
पिथौरागढ़ में नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक, बैंकिंग योजनाओं से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक दी जानकारी
आज का राशिफल (15 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में 14 वर्षीय किशोरी की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, रील बनाने को लेकर भाई से कहासुनी के बाद हुई घटना
आज का राशिफल (14 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!