हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म: आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी
हल्द्वानी। शहर के टीपीनगर चौकी क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर बरेली निवासी युवक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, टीपीनगर क्षेत्र निवासी व्यक्ति बटाई पर खेती करने का काम करता है। उसकी 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर बरेली निवासी राजीव नामक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देगा। डर के कारण किशोरी कुछ दिनों तक चुप रही, लेकिन बाद में उसने हिम्मत जुटाकर परिजनों को सारी बात बता दी।
पीड़ित पिता बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि मामले में पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि तहरीर में आरोपी का नाम राजीव दर्ज है, जिसकी पहचान और लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार