मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी में, ये रहेगा कार्यक्रम
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 नवंबर कल शनिवार को हल्द्वानी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के अनुसार 12:15 पर FTI हेलीपैड हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पहुंचेंगे। इसके बाद FTI सभागार में 12:20 से 1:00 तक लोक निर्माण विभाग ऊर्जा विभाग एवं पेयजल विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके पश्चात 1:00 से 1:20 तक नवनिर्मित सिटी पार्क हल्द्वानी का अवलोकन करेंगे। इसके पश्चात 1:20 से 2:15 तक हल्द्वानी स्थित विभागीय कार्यालय के विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण हेतु आरक्षित समय रखा गया है। साथ ही इसके पश्चात होटल अमरदीप रामपुर रोड में पहुंचकर 2:45 से 3:45 तक इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित (उत्तराकॉन 2024) में प्रतिभाग करेंगे और 3:55 पर एफडीआई हेलीपैड हल्द्वानी से देहरादून की ओर रवाना होंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश