मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को पहुंचेंगे हल्द्वानी, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार, 13 अक्टूबर को नैनीताल जनपद के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी संकल्प की थीम पर आयोजित कार्यक्रमों में भागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अपर जिलाधिकारी नैनीताल के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी सोमवार को अपराह्न 2:55 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और अपराह्न 3:45 बजे गौलापार हेलीपैड, काठगोदाम (नैनीताल) पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री धामी अपराह्न 4:00 बजे सूर्यादेवी बैंक्विट हॉल, खेड़ा चौराहा, गौलापार में आयोजित “आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी संकल्प” विषय पर सोशल मीडिया प्रभारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विचार गोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां वे कुछ समय विश्राम करेंगे। इसके बाद सायं 7:15 बजे वे कार द्वारा एम.बी. पी.जी. कॉलेज हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां कुमाऊं द्वार महोत्सव-2025 में शामिल होंगे।
जहॉ से 8:30 बजे सर्किट हाउस को प्रस्थान करेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस काठगोदाम में करेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार