पूर्व सीएम हरीश रावत का कल बेरीपड़ाव में कार्यक्रम, भाजपा छोड़ कई लोग थामेंगे कांग्रेस का हाथ, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की
लालकुआं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य कल 6 जनवरी को प्रातः11 बजे लालकुआं विधानसभा के बेरीपड़ाव में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जिसमे सैकड़ो लोग भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
उक्त कार्यक्रम की सूचना देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपिल करते हुए कहा कि जनता भाजपा की विकास विरोधी सोच कुछ समझ चुकी है महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है, जनता भाजपा के कथनी और करनी के अंतर को समझ चुकी है समय बदलाव का है।जनता ने भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना बना लिया है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने का आवाहन किया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार