हल्द्वानी में मानसून की पहली बारिश बनी काल, कार बहने से बच्चे समेत चार की मौत, तीन घायल,…Video

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उत्तराखंड में मानसून की पहली मूसलाधार बारिश ने हल्द्वानी शहर में तबाही मचा दी। बुधवार सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण शहर के अधिकांश नाले उफान पर आ गए, वहीं एक दर्दनाक हादसे में एक बच्चे समेत चार लोगों की जान चली गई। हादसे में तीन अन्य घायल हुए हैं जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर

यह दुखद घटना फायर ब्रिगेड ऑफिस के पीछे की है, जहां भारी बारिश के कारण नहर का जलस्तर काफी बढ़ गया था। इसी दौरान एक कार बहाव की चपेट में आकर तेज धार में बह गई। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे। घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है, जबकि तीन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बारिश के चलते देवखड़ी, रक्सिया और कलसिया नाले भी खतरे के निशान के करीब बह रहे हैं। प्रशासन ने इन इलाकों में लोगों से सतर्कता बरतने और नालों के आसपास न जाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित

प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें मौके पर राहत कार्य में जुटी हैं। मृतकों की शिनाख्त व पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया चल रही है।
शहर में इस घटना के बाद शोक और दहशत का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad