हल्द्वानी तहसील में हड़कंप: कमिश्नर दीपक रावत के औचक निरीक्षण में कानूनगो के घर से मिलीं सरकारी फाइलें
हल्द्वानी। कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत के औचक निरीक्षण ने हल्द्वानी तहसील की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी। मंगलवार को शिकायतों की पुष्टि करने पहुंचे कमिश्नर ने तहसीलदार संग उत्तर उजाला स्थित कानूनगो अशरफ अली के घर का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि कानूनगो ने दफ्तर की जगह अपने घर पर ही फाइलों और रजिस्टरों का जखीरा जमा कर रखा था।
निरीक्षण में यह भी खुलासा हुआ कि कानूनगो मौके पर जाने के बजाय घर से ही रिपोर्ट लगाते थे। कई मामलों में फाइलों को जानबूझकर लंबित कर देरी करने की शिकायतें भी सामने आई हैं। कमिश्नर की छापामार कार्रवाई से तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, कानूनगो अशरफ अली पूर्व में भी विवादों में घिर चुके हैं। इस पूरे मामले ने तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कमिश्नर दीपक रावत ने जिलाधिकारी को इस प्रकरण की प्रशासनिक जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


लालकुआं: यहां बाइक सवार भाई-बहन को ट्रक ने मारी टक्कर, भाई की मौके पर मौत, बहन की हालत नाजुक
बिन्दुखत्ता में संघ के शताब्दी वर्ष पर विशाल हिंदू सम्मेलन में हजारों की भागीदारी
बड़ी खबर! देहरादून में धामी कैबिनेट के 28 फैसले: 1.11 लाख करोड़ का बजट मंजूर, UCC संशोधन सहित कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर
बड़ी खबर (देहरादून): धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक; कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
रुद्रपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: सरस मेले से लौट रही महिला से गैंगरेप, देवर निकला साजिशकर्ता