हल्द्वानी: यहां अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मौके पर हंगामा
हल्द्वानी।काठगोदाम रेलवे स्टेशन के ठीक सामने नगर निगम की दुकानों के ऊपर हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन और प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू की तो मौके पर विवाद और विरोध की स्थिति बन गई। प्रशासन की टीम जैसे ही जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची, स्थानीय व्यापारियों ने विरोध जताना शुरू कर दिया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन की कार्रवाई का खुलकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि,
“प्रशासन गरीब व्यापारियों और दुकानदारों को बेवजह परेशान कर रहा है। वर्षों से लोग यहां रोजगार कर रहे हैं, उन्हें बिना वैकल्पिक व्यवस्था के उजाड़ा जा रहा है।”
वहीं, नगर निगम की नगर आयुक्त रिचा सिंह ने साफ कहा कि,
“नगर निगम ने 2016 में केवल नीचे की दुकानों के लिए अनुमति दी थी। वर्ष 2025 में बिना किसी वैध अनुमति के ऊपर अवैध निर्माण किया जा रहा था, जो कि नियमों के खिलाफ है। इसलिए कार्रवाई अनिवार्य है।”
प्राधिकरण के अधिकारियों ने भी स्पष्ट किया कि जो भी निर्माण बिना नक्शा पास कराए किया गया है, वह अवैध की श्रेणी में आता है और उसे ध्वस्त किया जाएगा।
कार्रवाई के दौरान निगम की दुकानों के बगल में बने एक अवैध होटल के स्ट्रक्चर को भी जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और मौके पर अफरा-तफरी से हालात को नियंत्रण में रखा गया।
प्रशासन ने कहा कि आगे भी अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा, चाहे वह किसी राजनीतिक दबाव में हो या किसी प्रभावशाली व्यक्ति से जुड़ा क्यों न हो। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले नक्शा पास कराना अनिवार्य है, अन्यथा भविष्य में ऐसी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!