हल्द्वानी: यहां समतलीकरण के नाम पर अवैध खनन का भंडाफोड़, 23 करोड़ से अधिक का लगाया जुर्माना
हल्द्वानी। नैनीताल जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अपरजिलाधिकारी अशोक जोशी व उप जिलाधिकारी कालाढूंगी रेखा कोहली द्वारा ग्राम सेमलचौड़ व पत्ता पानी में स्वीकृत समतलीकरण अनुज्ञा में अनियमितताओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम सेमलचौड़ में 03 व पत्ता पानी में 02 अनुज्ञाधारक के कार्य बंद पाए गया। हिम्मत सिंह पुत्र करतार सिंह ग्राम पत्ता पानी का मौके पर कार्य बंद पाया गया व अनुज्ञाधारक द्वारा कुल 135792 घन मीटर पर अवैध खनन किया गया है जिस पर 10 करोड़ 45 लाख 59 हजार 840 रुपये का अर्थदंड आरोपित किया गया।
इसके अलावा सुभाष चन्द्र पुत्र टीका राम ग्राम सेमलचौड़ का भी मौके पर कार्य बंद पाया गया व अनुज्ञधारक द्वारा कुल 174400 घन मीटर पर अवैध खनन किया गया है जिस पर 13 करोड़ 42 लाख 88 हजार 4400 रुपये का अर्थदण्ड आरोपित किया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश