Haldwani : यहां शादी समारोह में दूल्हे को लेने जा रहे बग्गी चालक को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत
हल्द्वानी। शनिवार रात एक शादी समारोह में दूल्हे को लेने जा रहे बग्गी चालक की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
जानकारी के अनुसार, जटपुरा, अजीबनगर, रामपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी शाहिद (55 वर्ष) पुत्र अब्दुल नवी शादी व धार्मिक जुलूसों में घोड़ा बग्गी चलाने का काम करता था। वह एक माह पहले रोजगार की तलाश में हल्द्वानी आया था और बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के एक बगीचे में रह रहा था। शनिवार को उसकी बग्गी की बुकिंग तीनपानी के पास स्थित मिलन बैंक्वेट हॉल में हुई थी, जहां से उसे दूल्हे को लाना था।
बताया जा रहा है कि रात करीब आठ बजे जब शाहिद बग्गी मोड़ रहा था, तभी लालकुआं की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक बग्गी चालक के दोनों पैरों पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
रविवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। शव को रामपुर ले जाया गया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना