हल्द्वानी: यहां दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला पर्यटक की मौत, 6 घायल
हल्द्वानी। कालाढूंगी थाना क्षेत्र के कालाढूंगी- नैनीताल मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला पर्यटक की मौत हुई है जबकि 6 पर्यटक घायल हुए हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा कि कालाढूंगी -नैनीताल मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई जिसे एक महिला की मौत हुई है जबकि 6 घायल हुए हैं घटना में एक महिला की मौत हुई है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा है।
कालाढूंगी नैनीताल तिराहा से आगे नैनीताल रोड पर प्रिया बैंड के पास कार नैनीताल से आते समय अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची कालाढूंगी पुलिस ने सभी घायलों को रेस्क्यू किया. जिसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटनास्थल पर एक महिला की मौत हुई है।
पुलिस के अनुसार घायलों का प्राथमिक उपचार कराकर उच्च चिकित्सा के लिए हल्द्वानी रवाना किया पुलिस के मुताबिक घटना में दिल्ली निवासी शबाना की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग दिल्ली के पर्यटक थे और नैनीताल घूम कर दिल्ली को जा रहे थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत
ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत
गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन
उत्तराखंड: करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित