हल्द्वानी: सुशीला तिवारी अस्पताल में 146 दिन बाद खुला अल्ट्रासाउंड कक्ष का ताला, सीनियर रेजिडेंट ने किया ज्वाइन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में 146 दिन बाद अल्ट्रासाउंड कक्ष का ताला खुला। उम्मीद जगह रही है कि अब मरीजों को राहत मिलेगी। अल्ट्रासाउंड जांच के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। पहले दिन 17 मरीजों की जांच की गई।
दरसअल राजकीय मेडिकल कालेज के डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में 14 मार्च, 2022 को संविदा पर तैनात प्रोफेसर का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया था। इसके बाद उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिला था। तब से 145 दिन तक अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लटका रहा। मरीज भटकते रहे, लेकिन जिम्मेदारी अधिकारी पूर्व में निर्धारित प्रक्रिया के आगे नहीं बढ़े।
अब सीनियर रेजिडेंट पद पर डा. तपित राइपा ने ज्वाइन कर लिया है। फिलहाल उनकी नियुक्ति एक साल के लिए हुई है। इससे कुछ हद तक मरीजों को राहत मिल जाएगी। सोमवार को पहले दिन उन्होंने 17 मरीजों की जांच की।
राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. अरुण जोशी ने बताया कि रेडियोलाजी विभाग में सीनियर रेजिडेंट ने ज्वाइन कर लिया है। इससे मरीजों को काफी हद तक राहत मिल जाएगी। अल्ट्रासाउंड जांच में सुविधा हो जाएगी। फैकल्टी के चयन को लेकर भी प्रयास जारी हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश