हल्द्वानी अस्मिता फुटबॉल लीग: हरीश पवार स्कूल बना चैंपियन, फाइनल में 3-0 से दर्ज की शानदार जीत
लालकुआं। हल्द्वानी में आयोजित अस्मिता फुटबॉल लीग में बिंदुखत्ता क्षेत्र के हरीश पवार स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। फाइनल मुकाबले में हरीश पवार स्कूल ने हल्द्वानी की टीम को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

मैच के दौरान हरीश पवार स्कूल की ओर से खुशबू फर्त्याल ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 2 गोल किए, जबकि इशिका ने 1 गोल दागकर टीम की जीत पक्की कर दी। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे मैदान में उत्साह का माहौल रहा।
टीम की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड महिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष लाखन सिंह मेहता, प्रबंधक राजेंद्र पवार, फुटबॉल कोच वीरेंद्र दानू, उपाध्यक्ष कमलेश बिष्ट सहित स्कूल के शिक्षकों और अन्य गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना