हल्द्वानी-भीमताल मार्ग आज से हो जाएगा 10 दिनों के लिए बंद , यहां से करना होगा सफर
हल्द्वानी। कुमाऊं को जाने वाला हल्द्वानी-भीमताल मोटर मार्ग आज 18 नवंबर से 27 नवंबर तक पूरी तरह से बंद रहेगा। इस अवधि में सभी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में ज्योलीकोट व भवाली होते हुए अपने गतंव्य स्थलों को भेजा जाएगा।
इस संबंध में जिलाधिकारी धीराज गबर्याल ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिये हैं। डीएम ने लोनिवि भवाली के अधिशासी अभियंता को निर्देश जारी करते हुए निर्देशित किया है कि वह 18 नवंबर से 27 नवंबर यानि 10 दिनों के लिए मार्ग पूरी तरह वाहनों के आवागमन के लिए बंद रखा जाएगा।
यातायात संचालित होते समय मार्ग में पुलिस अतिरक्ति अस्थाई खंड भवाली के अधिकारी व कर्मचारियों को भी मौके पर तैनात रखें। रानीबाग, भवाली व खुटानी में मार्ग दिशा सूचक व नोटिस बोर्ड लगाये जाएं। उन्होंने कहा प्रतिबंधित अवधि में समस्त वाहन ज्योलीकोट व भवाली होते हुए गंतव्य को जायेंगे। उन्होंने प्रतिबंधित अवधि में वैकल्पिक मार्ग में यातायात सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए हैं।
इधर लोनिवि भवाली अधिशासी अभियंता मदद मोहन पुंडीर ने बताया कि रानीबाग में पुराने पुल के समीप 60 मीटर स्पान लेन ए क्लास पुल लोडिंग स्टील गर्डर पुल निर्माण कार्य प्रगति पर है। मार्ग के ऊपरी पहाड़ी का खुदान व कटान किया जाना है। बताया दिन रात दस दिनों तक मार्ग पर कार्य होगा। मार्ग पर रात को भी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत
ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत
गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन
उत्तराखंड: करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित