हल्द्वानी-(बड़ी खबर): चकबंदी अधिकारी का पेशकार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
हल्द्वानी। विजिलेंस की टीम ने तीन हजार की रिश्वत के साथ चकबंदी अधिकारी के पेशकार आनंद चंद को खटीमा से गिरफ्तार किया है।
एसपी विजिलेंस प्रह्लाद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया की हल्द्वानी के विजिलेंस कार्यालय में आकर एक व्यक्ति नईम खान जो की खटीमा का रहने वाला है। उसके द्वारा शिकायत की गई थी की उसने अपनी पत्नी के नाम से एक जमीन खटीमा में खरीदी थी। जिसकी दाखिल खारिज करने के एवज में चकबंदी अधिकारी के पेशकार आनंद चंद तीन हजार की रिश्वत मांग रहे थे।
जिसके बाद आज विजिलेंस की टीम ने शिकायत के बाद खटीमा में पेशकार को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया और पेशकार को तीन हजार की नगद रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
आपको बता दें की कुछ दिन पूर्व रामनगर और हल्द्वानी मे भी एक-एक अधिकारी पर कार्यवाही हो चुकी है उसके बाद भी अधिकारी रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!