Haldwani Breaking : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
हल्द्वानी। पुलिस व एसओजी की टीम ने चेकिंग के दौरान दो तस्करों को साढ़े तीन सौ ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया, पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीबन 35 लाख रुपये है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए एस पी क्राइम डॉक्टर जगदीश भट्ट ने बताया कि एसओजी की टीम को शहर में भारी मात्रा में स्मैक पहुंचने का लगातार खबर मिल रही थी। जिसको लेकर एसपी सिटी हरबंस सिंह तथा सीओ भूपेंद्र धोनी के निर्देश पर पुलिस ने एसओजी की संयुक्त टीम का गठन करते हुए गुरुवार रात तीन पानी गौला पुल के नजदीक बाइक सवार दो युवकों को चेकिंग के दौरान धर दबोचा, तलाशी में आरोपी अशर्फीलाल पुत्र चंद्र सिंह निवासी मीरगंज बरेली के पास से 237 ग्राम और शिव कुमार कश्यप पुत्र धर्मपाल निवासी दातागंज जिला बदायूं के पास से 112 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
वही पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह हल्द्वानी में मजदूरी का काम करते हैं तथा वह यूपी से स्मैक खरीद कर लाए थे, फिलहाल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत
ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत
गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन
उत्तराखंड: करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित