हल्द्वानी: दरोगा के बेटे ने गौला पुल से लगाई छलांग, अस्पताल में हुई मौत
हल्द्वानी में बृहस्पतिवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। पुलिस की स्पेशल ब्रांच यूनिट रामनगर में तैनात दरोगा राकेश कुमार के 21 वर्षीय बेटे अभय कुमार ने गौला पुल से छलांग लगाकर जान दे दी।
शाम करीब पौने पांच बजे स्थानीय लोगों ने देखा कि एक युवक अचानक पुल से नदी में कूद गया। तुरंत इसकी सूचना बनभूलपुरा थाना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष सुशील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नदी में तेज बहाव के बावजूद युवक रेत पर पड़ा मिला।
उसे सड़क तक लाने के लिए बुलडोजर की मदद ली गई और गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अभय कुमार (21), निवासी बद्रीपुरा वार्ड नंबर-11 के रूप में हुई। वह दरोगा राकेश कुमार का बेटा था, जो इन दिनों रामनगर में तैनात हैं।
हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बेसुध होकर रोने-बिलखने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों की जांच जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार