हल्द्वानी: यहां रेलवे ट्रैक किनारे मिली वृद्धा की लाश, इलाके में मचा हड़कंप – पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात वृद्धा का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, शव पोल संख्या 82/2बी और 82/3 के बीच, बनभूलपुरा फाटक से लगभग 200 मीटर लालकुआं की ओर रेलवे लाइन के किनारे मिला। मृतका की उम्र लगभग 65 से 75 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में शव ट्रैक के किनारे पाया गया है, हालांकि अभी तक मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, जीआरपी व सिविल पुलिस दोनों ही मिलकर मामले की जांच कर रही हैं।
मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिसके लिए आसपास के सभी थानों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि मौत के सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।


बीज मंत्र के जप से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर