हल्द्वानी: यहां होटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिली लाश
हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मूलरूप से अल्मोड़ा के सल्ट का रहने वाला था।
पुलिस के मुताबिक मूल रूप से सल्ट अल्मोड़ा का रहने वाला प्रदीप सिंह कालाढूंगी रोड स्थित एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट में काम करता था। बताया जा रहा कि प्रदीप सिंह अपने गांव गया था। वह रविवार शाम को ही हल्द्वानी पहुंचा था जिसके बाद वह स्टाफ रूम में सोने चला गया। सुबह जब रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने प्रदीप को उठाना चाहा तो वह नहीं उठा।
आनन-फानन में कर्मचारी उसे सुशीला तिवारी हॉस्पिटल लेकर गए जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा कि प्रदीप का पत्नी से तलाक हो चुका था। मुखानी पुलिस रेस्टोरेंट स्वामी और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। वहीं प्रदीप के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। परिजनों से पूछताछ के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मुखानी थाना प्रभारी दीपक बिष्ट का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिजनों का भी इंतजार है। परिजनों के आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। वहीं रेस्टोरेंट कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश