हल्द्वानी: यहां होटल में बुजुर्ग पर्यटक की संदिग्ध परीस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप
हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर स्थित एक होटल से बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। बुजुर्ग पर्यटक की संदिग्ध परीस्थितियों में मौत होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग गाजियाबाद से नैनीताल घूमने के लिए निकले थे। प्रथम दृष्टया मामला प्राकृतिक मौत का लग रहा है। पुलिस मौत की वजह को हार्टअटैक मान रही है।
भोटियापड़ाव पुलिस चौकी इंचार्ज प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि वशुंधरा कालोनी गाजीयाबाद निवासी 60 वर्षीय महक पाल नैनीताल घूमने के लिए आए थे। बुधवार को पर्यटक ने सौरभ होटल में कमरा लिया था। देर शाम तक वह बाहर नहीं आए तो मौके पर पुलिस को बुलाया गया। कमरा अंदर से लॉक था। बाद में अंदर जाकर देखा तो वह बेसुध बिस्तर पर पड़े थे। ऐसे में पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद पुलिस ने कमरे की तलाशी भी ले ली है। हालांकि कमरे से ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली जिससे कोई शक पैदा हो। चौकी इंचार्ज के मुताबिक कमरे में सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजन गुरुवार को हल्द्वानी पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा।


खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित
उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज