हल्द्वानी- यहां खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से तेज रफ्तार कार टकराई, एक की मौत, दो घायल
हल्द्वानी। यहां कालाढूंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत कार व ट्रैक्टर ट्रॉली की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत व दो अन्य युवक घायल हो गई है। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज
जानकारी के अनुसार नया गांव कार्बेट झरने के नजदीक एक तेज रफ्तार वेगनआर कार यूए04बी/ 5062 सामने खड़ी ट्रेक्टर ट्राली में पीछे की ओर से जा घुसी। जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त कुछ लोग खड़ी ट्रेक्टर ट्राली से सामान उतार रहे थे। इन्हीं में से एक व्यक्ति 40 वर्षीय पप्पू कुमार की कार व ट्राली के बीच फंस जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नया गांव निवासी पप्पू के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भी दिया है।
जबकि कार सवार दो लोग ललित व कृष्ण चंद्र भी हादसे में घायल हो गए। ललित गेबुआ का रहने वाला है जबकि कृष्ण चंद्र देवीपुरा चकलुवा का रहने वाला है। घायलों को एसटीएच हल्द्वानी भेज दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद