हल्द्वानी। यहां तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्री घायल
हल्द्वानी। यहां पंचायत घर के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि बेटी बुरी तरह घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदनी चौकी, दरम्वाल, रामपुर रोड निवासी 51 वर्षीय मान सिंह परगांई पुत्र मथुरा दत्त परगांई आज प्रातः अपनी बेटी को कॉलेज छोड़ने जा रहे थे। तभी बाइक सवार पिता-पुत्री पंचायत घर के पास पहुंचे ही थे, उस दौरान रूद्रपुर की ओर से अनियंत्रित गति से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों काफी दूर जा छिटके और बुरी तरह घायल हो गये। सूचना पर पहुंची टीपीनगर चौकी पुलिस ने 108 आपातकालीन सेवा की मदद से दोनों को उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने मान सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनकी पुत्री का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार