हल्द्वानी: यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवती का शव, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
हल्द्वानी। शहर में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया जब कालाढूंगी रोड स्थित भाखड़ा पुल के पास नदी में एक अज्ञात युवती का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। युवती की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है।
घटना की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस के मुताबिक, मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, लेकिन हर पहलू से जांच की जा रही है।
शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
वहीं, युवती की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने आसपास के सभी थानों से गुमशुदगी की रिपोर्टें मंगवाई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक और पुलिस की टीम गहन जांच में जुटी हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना