हल्द्वानी: यहां नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म, पुलिस ने पॉक्सो में दर्ज किया मुकदमा
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। नवजात बच्ची को अस्पताल के एनआईसीयू में रखा गया है, जबकि मां और बेटी पुलिस के सवालों से बच रही हैं।
जानकारी के मुताबिक, मुरादाबाद की रहने वाली महिला अपने चार बच्चों के साथ हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। महिला का पति शराब का आदी है और घरों में काम करके अपने बच्चों को पब्लिक स्कूल में पढ़ाती है। 8 दिसंबर को उसकी 16 वर्षीय बेटी, जो कक्षा 9 की छात्रा है, ने सुशीला तिवारी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया।
बच्ची के जन्म के बाद अस्पताल प्रशासन ने बच्ची के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों की मांग की, जिससे यह खुलासा हुआ कि छात्रा नाबालिग है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना मुखानी थाना भेजी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। हालांकि, छात्रा और उसकी मां ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी और न ही कोई तहरीर दी।
मुखानी थाना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि बच्ची का पिता कौन है और नाबालिग किशोरी के साथ किसने यह कृत्य किया। फिलहाल, छात्रा का पिता घर से गायब बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।


खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित
उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज