हल्द्वानी: यहां खनन माफिया ने वनरक्षक पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती
हल्द्वानी। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर खनन माफिया ने जानलेवा हमला बोल दिया. हमले में एक वनरक्षक के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. घायल वनरक्षक को गंभीर अवस्था में हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में वन विभाग ने खनन माफिया के नामजद केस दर्ज कराया है.
मिली जानकारी के अनुसार भाखड़ा रेंज के वनरक्षक अजय सिंह अपनी नियमित गश्त में थे। इस दौरान उसे भाखड़ा नदी में अवैध रूप से खनन करते हुए खनन तस्कर दिखाई दिए जिस पर मौके पर पहुंचे वन रक्षक अजय सिंह ने खनन तस्कर निशान सिंह निवासी गूलरभोज को रोकने का प्रयास किया तो उसने अपने साथियों के साथ वनरक्षक के ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया तथा मरणासन्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। जब इसकी सूचना वन विभाग को मिली तो मौके विभाग की टीम ने खनन तस्कर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह फरार हो गए।
वनरक्षक को गंभीर चोटे लगी है, सिर में कई टांके भी लगे हैं. बताया जा रहा है कि निशांत सिंह निवासी गूलरभोज अपने साथियों के साथ अवैध खनन कर रहा था. पूरे मामले में वन विभाग ने गूलरभोज पुलिस में निशांत सिंह सहित उसके साथियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है. वहीं पुलिस पूरे मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश