हल्द्वानी: यहां पुलिस और एसओजी ने एक किलो चरस के साथ तस्कर किया गिरफ्तार
हल्द्वानी। थाना बनभूलपुरा पुलिस ने एक किलो 10 ग्राम अवैध चरस के साथ खंन्स्यु के रहने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र धोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी और उनकी टीम के साथ एसओजी टीम द्वारा आज दोपहर के समय गोलचा कंपाउंड जवाहर नगर, थाना बनभूलपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
तस्कर का नाम गोपाल राम है, जिसके पास से पुलिस को एक बोलेरो गाड़ी भी मिली है, इसी गाड़ी से यहां पहाड़ से हल्द्वानी चरस लेकर आया था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है, तस्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत
ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत
गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन
उत्तराखंड: करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित