हल्द्वानी: यहां पुलिस ने लाखों की शराब के साथ हल्दूचौड़ के युवक को किया गिरफ्तार
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने शनिवार को चेकिंग किंग के दौरान भीमताल रोड पर वाहन संख्या यूके -04 सीबी-3430 पिकअप को चैक किया। वाहन से 45 पेटी अंग्रेजी शराब व 96 पेटी बियर बरामद हुई। पुलिस ने विभिन्न ब्राण्ड के अवैध शराब व बियर को बरामद कर एक व्यक्ति नरेंद्र चंद्र तिवारी निवासी देवरामपुर हल्दूचौड़ उम्र-27 वर्ष को वाहन में अवैध शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया।
उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या :- 216/21 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि शराब को किस दुकान से निकाल कर ले जा रहा था और किसको सप्लाई की जानी थी। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 5 लाख रुपए आंकी गई है।
पुलिस टीम में सुधीर कुमार प्रभारी निरीक्षक एसओजी,उप निरीक्षक भुवन सिंह राणा, कांस्टेबल मोहन जुकरिया बिजेन्द्र सिंह, दीपक अरोरा ,कुन्दन कठायत, विरेन्द्र चौहान, अशोक रावत शामिल थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज