हल्द्वानी: यहां युवक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भोटिया पड़ाव इलाके की 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी ने लड़की के घर में घुसकर रेप किया है. पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज दिया है।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता का घर भोटिया पड़ाव इलाके में है. पीड़िता के पिता एक मामले में जेल में बंद है. पीड़िता की मां ने पति की जमानत दिलाने के लिए लालकुआं कोतवाली क्षेत्र बिंदुखत्ता में रहने वाले आनंद से संपर्क किया था. आनंद ने पीड़िता की मां को भरोसा दिया था कि वो उसके पति की जमानत करा देगा।
पीड़िता की मां के मुताबिक 15 फरवरी को आनंद उनके घर आया था. उस समय वो घर में नहीं थी. घर में सिर्फ उनकी 17 साल की बेटी थी. इसी का फायदा उठाकर आनंद ने उसकी 17 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया. आनंद ने किसी को कुछ बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता की मां ने बताया कि इस घटना के बाद उनकी बेटी खौफजदा रहने लगी. माँ ने एक दिन इसका कारण पूछा तो उसने पूरा सच बता दिया. इसके बाद पीड़िता की मां ने हल्द्वानी कोतवाली में आनंद के खिलाफ तहरीर दी. तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।


बीज मंत्र के जप से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर