हल्द्वानी: यहां कूड़े के ढेर में भ्रूण मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज गेट के सामने रामपुर रोड में मंगलवार सुबह नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को कूड़े के ढेर में एक 4 माह के भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर भ्रूण डालने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी।
मेडिकल चौकी प्रभारी अनिल आर्य मौके पर पहुंच भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी सुबह कूड़े के घर की सफाई कर रहे थे इस दौरान भ्रूण देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत
ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत
गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन
उत्तराखंड: करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित