हल्द्वानी: पत्नी के अवैध संबंधों के शक में पति ने उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान इंतजार हुसैन (58 वर्ष), निवासी मलिक का बगीचा, पानी की टंकी के पास, बनभूलपुरा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पारिवारिक कलह और पत्नी के कथित अवैध संबंधों के चलते गुस्से में आकर पत्नी की जान ले ली थी।
घटना 23 अक्टूबर की है, जब वादिनी रुखसार पत्नी सलमान निवासी इन्द्रानगर, बनभूलपुरा की तहरीर पर थाना बनभूलपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ सिटी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी इंतजार हुसैन को 24 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी के अवैध संबंधों और आपसी झगड़ों से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। 23 अक्टूबर को विवाद के दौरान गुस्से में आकर उसने घर में रखे ईंट के टुकड़े से पत्नी शाहीन के सिर पर कई बार वार किया। गंभीर रूप से घायल शाहीन की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी टीम:
उपनिरीक्षक सुशील जोशी (थानाध्यक्ष बनभूलपुरा), उपनिरीक्षक मनोज यादव, हे.का. रमेश काण्डपाल, का. शिवम कुमार।


खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित
उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज