हल्द्वानी: रेलवे से अतिक्रमण हटाने को लेकर डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल की अधिकारियों के साथ अहम बैठक, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
हल्द्वानी। कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में रेलवे के अधिकारी एवं जिला प्रशासन के साथ रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाने हेतु जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने हेतु रेलवे तिथि निर्धारित करे, ताकि अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक व्यवस्था की तैयारी की जा सके। अतिक्रमण हटाने में लगने वाले कार्मिकों की समय रहते ही आवासीय, शौचालय, पेयजल, विद्युत आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। उन्होने कहा प्रशासन शान्ति व्यवस्था बनाये रखने का प्रयास व अतिक्रमण हटाने से पूर्व क्षेत्र मे प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को सूचित किया जायेगा ताकि अतिक्रमण शान्तिपूर्वक हट सके। बैठक मे एसएसपी पंकज भटट, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, मुख्य नगर अधिकारी पंकज उपाध्याय, रेलवे के प्रतिनिधि वीके सिह, एएससी आरपीएफ प्रमोद कुमार, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिह, राहुल साह, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई केएस बिष्ट,जल संस्थान एसके श्रीवास्तव, लोनिवि अशोक कुमार अधिकारी उपस्थित थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत
ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत
गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन
उत्तराखंड: करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित