हल्द्वानी: यहां बस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, तीन घायल
हल्द्वानी। शहर के रामपुर रोड स्थित पंचायत घर चौराहे के पास इंटरसिटी बस ने एक ई-रिक्शा टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात रामपुर रोड स्थित पंचायत घर चौराहे के पास इंटरसिटी बस ने एक ई-रिक्शा टक्कर मार दी। इस हादसे में रिक्शे बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 108 की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं हादसे के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही है। टीपी नगर चौकी इंचार्ज निर्मल लटवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जब इंटरसिटी बस की टक्कर ई-रिक्शा से हुई थी, उसी दौरान ई-रिक्शा चालक कौशल घायल हो गया था, जिसे 108 की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत
ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत
गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन
उत्तराखंड: करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
आज का राशिफल (28 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!