हल्द्वानी: यहां देर रात दुकान में लगी भीषण आग से लाखों का हुआ नुकसान
हल्द्वानी। शहर के कुसुमखेड़ा रोड ऊंचापुल स्थित हार्डवेयर की दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखे करीब 10 लाख से अधिक का समान जलकर खाक हो गया । प्रथम दृष्टया आग के कारणों का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि दुकान स्वामी दुकान बंद कर जब घर पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया ।
नईबस्ती बनभूलपुरा निवासी नाजिम हुसैन की कुसुमखेड़ा ऊंचापुल में हार्डवेयर की दुकान है। बुधवार देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए जिसके कुछ घंटे बाद लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी। आग लगने की सूचना पर पुलिस और अग्निशमन का वाहन किसी तरह से आग पर काबू पाया बताया जा रहा है कि आग से करीब 10 लाख से अधिक का समान जलकर खाक हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज