हल्द्वानी : प्राधिकरण टीम की बड़ी कार्रवाई, नज़ूल भूमि पर बन रहे व्यावसायिक निर्माण को किया सील
हल्द्वानी। प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को रेलवे बाजार के पीछे नजूल भूमि पर बन रहे व्यावसायिक निर्माण को सील कर दिया गया। इसका नक्शा पास नहीं कराया गया था।
जिला विकास प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह के निर्देश पर सोमवार को प्राधिकरण की टीम ने रेलवे लाइन के पीछे संस्कृत महाविद्यालय के पास अनवर उल्लाह सिद्दीकी व फसाहत हुसैन सिद्दीकी के व्यावसायिक निर्माण सील किया।
जेई अंकित बोरा ने बताया कि एक माह पहले इस निर्माण को लेकर चालान की कार्रवाई की गई थी। इस दौरान निर्माण पर रोक लगाने के जारी किए गए नोटिस के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रोका जा रहा था। जिसके चलते प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को सील कर दिया। यह निर्माण कार्य 30 गुणा 48 वर्ग फीट क्षेत्र में किया जा रहा था। यह निर्माण नजूल भूमि पर किया जा रहा था। जिसका नक्शा पास कराने के लिए भी प्राधिकरण में कोई आवेदन नहीं किया गया था।
प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने कहा कि शहर में नजूल भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य को किसी भी दशा में अनुमति नहीं दी जाएगी। नजूल भूमि फ्रीहोल्ड होने की स्थिति में ही आवेदन के बाद नक्शा पास कराने की कार्यवाही संपन्न की जाएगी। उन्होंने शहर के लोगों से अपील की है कि वह नजूल भूमि फ्रीहोल्ड होने पर ही नक्शा पास कराकर निर्माण कार्य कराएं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत
ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत
गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन
उत्तराखंड: करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित