हल्द्वानी: यहां पुलिस की मार से आहत युवक ने हाथ की नस काट कर की आत्महत्या

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एक युवक द्वारा अपने हाथ की नस काट कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि काठगोदाम पुलिस चौकी में तैनात एक सिपाही की मार से आहत होकर युवक ने अपने हाथ की नस काट ली। मृतक युवक के परिजनों के हंगामे के बाद एसएसपी पंकज भट्ट ने मृतक युवक की पिटाई करने वाले आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर जांच के आदेश दे दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस

जानकारी के अनुसार काठगोदाम के देवलाढूंगा में रहने वाला 40 वर्षीय नरेंद्र कुमार अपना परिवार पालने के लिए दिहाड़ी मजदूरी का काम किया करता था। मृतक नरेंद्र कुमार को काठगोदाम चौकी में तैनात पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने किसी बात को लेकर चौकी के पास बुरी तरह से पीट दिया था। पुलिस कर्मी की बेवजह की गई पिटाई के नरेंद्र आहत होकर अपने घर पहुंचा। घर पहुंचकर उसने अपने हाथों की नसें काट ली, हाथों से खून निकलता देख परिजन उसे तत्कालमें हल्द्वानी बेस अस्पताल ले गए जहां अधिक खून बहने की वजह से नरेंद्र बेहोश हो गया।

अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक अधिक रक्तस्राव के कारण नरेंद्र की मौत हो गई। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक युवक के परिजनों ने मृतक की पिटाई के बाद हुई मौत के मामले में पुलिसकर्मी को आरोपी ठहराते हुए पुलिस चौकी में हंगामा किया। जिसके बाद एसएसपी पंकज भट्ट ने मृतक युवक की पिटाई करने वाले आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad