हल्द्वानी: रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए डीएम ने रेलवे से मांगा एक्शन प्लान
हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने कैंप कार्यालय नैनीताल में संबंधित रेल अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ हल्द्वानी स्थित रेलवे भूमि में अतिक्रमण के संबंध में एक संयुक्त बैठक आयोजित हुई।
बैठक ने श्री गर्ब्याल ने रेलवे डीआरएम राजीव अग्रवाल को निर्देश दिये हैं कि 11 अप्रैल तक अतिक्रमण के सम्बंध में एक्शन प्लान तैयार कर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
दरसअल हाल ही में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ओर रेलवे को संयुक्त बैठक कर अतिक्रमण हटाने का निर्णय लेने को कहा था। साथ ही ज़िला प्रशासन से भी जवाब मांगा था और इसकी रिपोर्ट 6 अप्रैल तक कोर्ट में पेश करने को कहा था। इस मामले की अगली सुनवाई 6 अप्रैल को होनी है।
इस दौरान बैठक में एडीएम अशोक जोशी, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, रेेल विभाग के एडीआरएम विवेक गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, एसडीएम मनीष कुमार, एसपीसीटी हरवंश सिंह, भूपेन्द्र सिंह धर्मसक्तू, केएन पाण्डे, एलआईयू शान्ति शर्मा के अलावा अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद