हल्द्वानी: अतिक्रमण में चला नगर निगम का बुलडोजर, दर्जनों अवैध दुकानें धवस्त।
हल्द्वानी। सोमवार को नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ मंगल पड़ाव के मछली बाज़ार इलाके में अभियान चलाया। नगर निगम के नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के निर्देश पर निगम कर्मचारियों के द्वारा कुछ दिन पूर्व मंगल पड़ाव मछली बाजार में बने अवैध फडों को नोटिस दिया था, जिसमें नगर आयुक्त ने उन्हें 3 दिन के अंदर जगह खाली करने के आदेश दिए थे। जिसमें आज नगर आयुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट, ऋचा सिंह ने कार्यवाही करते हुए सालों पुराने, मछली बाजार में लगाए गए फड़ो को हटाया।
इस दौरान नगर निगम को पार्षदों एवं फड़ स्वामियों का खासा विरोध झेलना पड़ा। वही अतिक्रमण हटाने को लेकर छेत्र में भारी पुलिस फोर्स भी तैनात की गई थी, जहाँ अतिक्रमण का विरोध कर रहे लोगो को गिरफ्तार भी किया गया है ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश