हल्द्वानी: यहां कूड़े के ढेर में मिला नवजात शिशु, क्षेत्र में सनसनी
हल्द्वानी। यहां बरेली रोड में पुरानी आईटीआई के पास एक नवजात शिशु का शव मिला है, जिससे क्षेत्र में सनसनी का फेल गई, आपको बता दे पुलिस ने नवजात को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है साथ ही अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आज सुबह यहां मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को शिशु की रोने की आवाज सुनाई दी खाली प्लॉट में जाकर देखा तो वहां नवजात पड़ा हुआ था सूचना पर मेडिकल मेडिकल चौकी प्रभारी विजय सिंह पाल पहुंचे उन्होंने नवजात को कब्जे में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है आसपास पूछताछ में अभी तक नवजात के बारे में कोई भी सूचना प्राप्त नहीं हुई है पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है।
फिलहाल नवजात को उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। नवजात एक दिन का बताया जा रहा है और वह लड़का है। पुलिस आशंका जता रही है कि किसी बिन ब्याही मां ने लोकलाज के भय से नवजात को पैदा होने के बाद यहां छोड़ दिया होगा। मामले में दरोगा विजय सिंह पाल की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत
ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत
गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन
उत्तराखंड: करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित