हल्द्वानी समाचार : कोलटैक्स तिराहे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमण हटते ही शुरू होगा चौड़ी सड़क का काम

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर के प्रमुख जाम प्वाइंट कोलटैक्स तिराहे पर रविवार को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिली। उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर सड़क चौड़ीकरण और जंक्शन सुधार कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क की सीमा में किए गए अतिक्रमण पर सीधी कार्रवाई करते हुए जेसीबी चलवा दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन

प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि नोटिस जारी होने के बाद कई लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया था, लेकिन जहां नहीं हटाया गया, वहां मशीनों से ढांचा गिराया गया। एसडीएम राहुल शाह ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क समतलीकरण का काम तुरंत शुरू किया जाए ताकि शहर को जाम से राहत दिलाई जा सके।

इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार मनीषा बिष्ट, सहायक अभियंता अनिल कनौजिया समेत अन्य विभागीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सार्वजनिक हित में सहयोग करें और भविष्य में अतिक्रमण से बचें।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा

कोलटैक्स तिराहा शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है, जहां रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। चौड़ीकरण और जंक्शन सुधार के बाद यहां यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad