हल्द्वानी: उत्तरांचल फॉरेस्ट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा फलदार एवं छायादार पौधों का किया गया रोपण।।
हल्द्वानी। फोरेस्ट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन, शाखा हल्द्वानी के तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण हेतु अरण्य भवन वन परिसर, रामपुर रोड हल्द्वानी में वृहद वृक्षारोपण आयोजन किया गया जिसमें मिनिस्टीरियल कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं वृक्षारोपण का शुभारंभ वन संरक्षक, दीप चन्द्र आर्य के द्वारा प्रारंभ किया गया इसके पश्चात उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इसके पश्चात शीशम बाग वन परिसर जेल रोड हल्द्वानी एवं तिकोनिया वन परिसर हल्द्वानी में विभिन्न प्रजाति के फलदार छायादार एवं औषधि पौधों का रोपण किया गया।
वृक्षारोपण उपरांत समस्त उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा उक्त रोपित पौधों की देखभाल हेतु भी संकल्प लिया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्यातिथि दीप चंद्र आर्य, वन संरक्षक पश्चिम हल्द्वानी, विशिष्ट अतिथि दीपचंद पांडे प्रांतीय अध्यक्ष, बलवंत सिंह नेगी, प्रांतीय वरिष्ठ सलाहकार, संजय सनवाल, शाखा अध्यक्ष हल्द्वानी देवेंद्र सिंह बिष्ट, शाखा मंत्री हल्द्वानी कमल पंत, शाखा उपाध्यक्ष हल्द्वानी उमेश चंद्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हल्द्वानी संतोष जोशी, कोषाध्यक्ष हल्द्वानी विपिन मसीह, संयुक्त मंत्री शाखा हल्द्वानी रोहित पाठक, संगठन मंत्री हल्द्वानी श्रीमती गीता डालाकोटी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती रेखा पाठक, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गिरीश पंत, राजेंद्र सिंह बिष्ट, रमेश सिंह नेगी, अनिल कपिल मयंक धपोला, रोहित गुप्ता, दीवान सिंह अधिकारी, त्रिलोक सिंह बिष्ट, नारायण दत्त तिवारी, श्रीमती कविता खोलिया, श्रीमती कमला भाकुनी, श्रीमती भगवती बिष्ट, श्रीमती नमिता आर्य, श्री सुनील आर्य, पवन बिष्ट, विनोद कांडपाल, श्रीमती दीपा साहित आदि अनेकों मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों प्रतिभाग किया गया। वृहद वृक्षारोपण उपरांत शाखा अध्यक्ष संजय सनवाल द्वारा उपस्थित समस्त वन अधिकारियों मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए यह अपील की गई कि उनके द्वारा रोपित पौधों की सुरक्षा हेतु उनके द्वारा विशेष ध्यान रखा जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत
ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत
गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन
उत्तराखंड: करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित