हल्द्वानी: यहां पुलिस ने 60 लाख की हैरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट के आदेशानुसार पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 588 ग्राम हेरोइन और 26 ग्राम स्मैक बरामद किया है. पकड़ी गई स्मैक और हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 60 लाख रुपये बताई जा रही है. गिरफ्तार ड्रग्स तस्कर सोमदत्त उत्तर प्रदेश मेरठ के थाना फलावदा क्षेत्र का रहने वाला है।

एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुखानी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान ऊंचापुल ब्लॉक के पास जब व्यक्ति को रोककर तलाशी ली, आरोपी के पास से 541 ग्राम हेरोइन और 26 ग्राम स्मैक बरामद की गई. पूछताछ में आरोपी ने अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी से जुड़े होने की बात कबूली है और पिछले काफी समय से नशे का कारोबार कर रहा है. आरोपी पिछले कई महीनों से हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में नशा तस्करी कर रहा था। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने सफलता हासिल करने वाली टीम को बीस हजार और एसएसपी पंकज भट्ट ने दस हजार रूपये देने का ऐलान किया है।
पुलिस की संयुक्त टीम में सीओ आपरेशन नितिन लोहनी, एसओजी प्रभारी नन्दन सिंह रावत, मुखानी थाना अध्यक्ष दीपक बिष्ट, मुखानी थाने के एसआई संजय कुमार, यही के आरक्षी नरेन्द्र राणा,नरेन्द्र ढोक्ती, चन्दन नेगी,एसओजी के आरक्षी त्रिलोक गोस्वामी,कुन्दन कठायत,अशोक रावत, अनिल गिरी शामिल थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत
ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत
गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन
उत्तराखंड: करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित