हल्द्वानी: IPL मैच में सट्टा लगाते आठ लोगों को पुलिस ने दबोचा
हल्द्वानी। थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस और एसओजी ने संयुक्त अभियान चलाकर 8 लोगों को पकड़ा है, जो कि आईपीएल की सट्टेबाजी कर रहे थे, इनमें से कई सट्टेबाज मुख्य रूप से आईपीएल की सट्टेबाजी में लंबे समय से सट्टा लगाने का काम कर रहे थे। उनके पास से पुलिस को 32 हजार व 8 मोबाइल और एलईडी बरामद की है। बनभूलपुरा पुलिस इनसे पूछताछ करने में जुट गई है।
हम आपको बता दें कि आईपीएल में इन दिनों हल्द्वानी, रुद्रपुर, अल्मोड़ा समेत तमाम जगहों पर सट्टेबाजी का खेल जोरों पर चल रहा है, बीच में पुलिस ने रुद्रपुर, अल्मोड़ा, हल्द्वानी में भी इस संबंध में गिरफ्तारी की थी और आज एक बार फिर से थाना बनभूलपुरा पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी में बड़ी सफलता हासिल की है। जानकरी के अनुसार बनभूलपुरा पुलिस और एसओजी ने 32 हजार, 8 मोबाइल और एलईडी बरामद की है। सटोरियों से पुलिस की पूछताछ अभी जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज